फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बीएड छात्रों के लिए आईसीटी कार्यशाला शुरू

Mon, 21 Sep 2026 06:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ कॉलेज के शिक्षा विभाग में सोमवार को बीएड द्वितीय वर्ष सत्र 2025-27 के विद्यार्थियों के लिए सूचना एवं संप्रेषण तकनीकी (आईसीटी) की दस दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यशाला एक अक्तूबर तक चलेगी।
विज्ञापन

कार्यशाला का उद्देश्य भावी शिक्षकों को अध्यापन में सूचना एवं संप्रेषण तकनीकी के प्रभावी प्रयोग के लिए प्रशिक्षित करना है। आईसीटी बीएड पाठ्यक्रम का निर्धारित हिस्सा है और इसकी मौखिकी परीक्षा बाह्य परीक्षकों द्वारा संपादित की जाती है। कार्यशाला के लिए विषय विशेषज्ञों की टीम गठित की गई है। इसमें कंप्यूटर विभाग के सहायक आचार्य डॉ. नरेंद्र शर्मा और जाह्नवी त्यागी और शिक्षा विभाग की प्रो. डॉ. मीनाक्षी शर्मा, डॉ. रेखा राणा, विभागाध्यक्ष डॉ. पूनम सिंह, डॉ. सीमा शर्मा, डॉ. विनीता, डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर और डॉ. शालिनी त्यागी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें