फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खेल और कला में कॅरिअर बनाने का मौका देगा आईसीएएए

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन कॉलेजिएट आर्ट्स एंड एथलेटिक्स एसोसिएशन ने की पहल, 32 विश्वविद्यालयों से करार किया जा रहा
विज्ञापन

आलंपिक स्तर की सुविधा देकर तैयार किए जाएंगे खिलाड़ी
युवा प्रतिभाओं को तलाश कर निखारा जाएगा
फोटो समाचार
संवद न्यूज एजेंसी
मेरठ। उच्च शिक्षा की दिशा और दशा को नया आयाम देने के लिए इंडियन कॉलेजिएट आर्ट्स एंड एथलेटिक्स एसोसिएशन (आईसीएएए) ने एक राष्ट्रीय कॉलेजिएट प्लेटफॉर्म की शुरुआत की है। इसमें खेल और रचनात्मक कलाओं से जुड़े युवाओं को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्हें इसी दिशा में कॅरिअर बनाने का मौका दिया जाएगा। इसके लिए संस्था की ओर से देशभर में 32 विश्वविद्यालयों से करार किया जा रहा है। इन विश्वविद्यालयों में खिलाड़ियों और कला प्रदर्शन में बेहतर करने वाले युवाओं की तलाश होगी।
इंडियन कॉलेजिएट आर्ट्स एंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के रणनीतिक सलाहकार एस राजू ने बताया कि यह पहल वैश्विक कॉलेजिएट प्रणाली जैसे नेशनल कॉलिजिएट एथलेटिक्स एसोसिएशन (एनसीएए) से प्रेरित है। आईसीएए एक संरचित, अर्ध-व्यावसायिक मॉडल के रूप में विकसित किया गया है। यह छात्र खिलाड़ियों और छात्र कलाकारों को संगठित कर प्रतियोगिताएं, मार्गदर्शन, जीवन कौशल प्रशिक्षण और दीर्घकालिक कॅरियर के अवसर प्रदान करेगा। संस्थापक एवं सीनियर पार्टनर अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि इस उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सपने और डिग्री साथ-साथ युवा आगे बढ़ें और छात्रों की शैक्षणिक प्रगति हमेशा केंद्र में रहे। भारत के पास अपार युवा प्रतिभा हैं, लेकिन बिखरी हुई व्यवस्थाओं के कारण वह सामने नहीं आ पाती। अब उन्हे तलाशकर निखारा जाएगा। ओलंपिक स्तर जैसी तैयारी उन्हें दिलाई जाएगी। इसके लिए देशभर को चार जोन में बांटकर कार्य किया जा रहा है। इसके लिए देशभर में 32 विश्वविद्यालयों के साथ करार भी किया जाएगा। संस्था की ओर से पहले खेल में फुटबाल, बैडमिंटन, लॉन टेनिस और हॉकी और सिंगगिंग, डांसिंग, थियेटर और शॉर्ट फिल्म को शामिल किया है। पहले इनसे जुड़े क्षेत्र में कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार जोन में बांटकर किया जा रहा कार्य
एस राजू ने बताया कि देशभर को चार जोन में बांटकर कार्य किया जा रहा है। मेरठ नॉर्थ जोन में शामिल है। इसके अलावा इसमें हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, दिल्ली इसी जोन में है। इसमें मेरठ में आईआईएमटी, सुभारती विवि, मुरादाबाद का टीएमयू विवि, बेरली की रुहेलखंड विवि, गाजियाबाद के एसडीजीआई ग्लोबल यूनिवर्सिटी आदि से बात हो चुकी है। इसमें अब सभी जोन के विवि में प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इसमें प्रत्येग जोन में प्रतियोगिता के बाद टॉप -2 टीम चुनी जाएंगी। इससे युवाओं को पता चल सकेगा कि वह किस क्षेत्र में आगे जा सकते हैं। इससे संबंधित अधिक जानकारी युवाओं को संस्था की वेबसाइट www.icaaa.in पर मिल सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें