फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बिजली का तार टूटकर सड़क पर गिरा, भगदड़ मची

विज्ञापन
सरधना। तहसील रोड पर विद्युत तार टूटने के बाद पहुंची उर्जा की निगम की टीम। संवाद
विज्ञापन
सरधना। तहसील रोड पर बुधवार को बिजली का तार टूटकर सड़क पर गिरने से भगदड़ मच गई। राहगीरों और वाहन चालकों ने तत्काल दूरी बनाकर खुद को सुरक्षित किया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

बताया गया कि घटना के समय मार्ग पर यातायात सामान्य रूप से चल रहा था। अचानक तार गिरते ही लोगों ने शोर मचाकर अन्य राहगीरों को सावधान किया। सूचना मिलते ही ऊर्जा निगम ने आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंचे और टूटे तारों को हटाकर रास्ता साफ कराया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद यातायात पूरी तरह सुचारू हो सका। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि तहसील रोड पर अक्सर भारी वाहन गुजरते हैं, जिससे तार झूलने लगते हैं। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
अधिशासी अभियंता दुर्गेश कुमार जायसवाल ने बताया कि ओवरलोड वाहन की टक्कर से लाइन क्षतिग्रस्त हुई थी। समय रहते आपूर्ति बंद करा दी गई जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। लाइन की जांच कराकर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें