फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मारपीट कर मुझे घर से निकाल दिया...मेरी मदद कीजिए

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..सर्किट हाउस में महिला जनसुनवाई करती उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉक्ट
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल ने बुधवार को सर्किट हाउस में महिला जनसुनवाई की। अधिकांश मामले घरेलू हिंसा और जमीन से जुड़े हुए थे। डॉ. हिमानी अग्रवाल ने तुरंत महिला पुलिसकर्मियों को उनकी मदद करने को कहा। जनसुनवाई में 12 मामले आए।
विज्ञापन

सूरजकुंड से आई एक महिला ने बताया कि उनके भाई की मृत्यु हो चुकी है। उनका भतीजा उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज करता है। लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। गंगानगर से आई महिला ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2006 में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालवालों ने मारपीट शुरू कर दी। बेटी के जन्म के बाद मेरा खाना-पीना भी बंद कर दिया। घर से निकाल दिया है। उनकी मदद की जाए। अब्दुल्लापुर से आई महिला ने बताया कि उन्होंने एक जमीन खरीदी है और मकान बनाना चाहती हैं लेकिन एक युवक वह उन्हें मकान का निर्माण नहीं करने दे रहा है। आरोप लगाया कि उसने उनके साथ मारपीट भी की है। जनसुनवाई के बाद सभी को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शपथ दिलाई गई। जनसुनवाई के बाद डॉ. हिमानी अग्रवाल ने जिला कारागार का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें