विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर 70 यूपी वाहिनी एनसीसी द्वारा कैंसर के प्रति जागरूकता रैली निकाली गई
मेरठ। 70 यूपी वाहिनी एनसीसी ने समाज में कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक जन जागरूकता रैली का आयोजन किया। कमान अधिकारी कर्नल सौरभ डिमरी ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। उन्होंने कैडेट्स को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, नियमित जांच कराने और नशे से दूर रहने का महत्व बताया। रैली वाहिनी मुख्यालय से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। कैडेट्स ने नारों और पोस्टरों के माध्यम से लोगों को कैंसर के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में जानकारी दी। रैली में प्रथम अधिकारी सुबोध कुमार, लेफ्टिनेंट शालिनी शर्मा, सूबेदार मेजर संजय कुमार, हवलदार विनोद कुमार, जीसीआई पूजा तोमर, हवलदार विजय कुमार, हवलदार नरेश कुमार सहित अन्य स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।