फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ट्रक-स्कॉर्पियो में भीषण भिड़ंत, हादसे में पति-पत्नी और बेटे की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

Fri, 29 Nov 2019 11:53 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे-59 पर रोहाना में शिव मंदिर के निकट रेत से भरे ट्रक और स्कॉर्पियो कार में भीषण भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार पति, पत्नी और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पहुंची पुलिस ने गाड़ी की खिड़कियां तोड़कर सभी को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


जनपद मुरादाबाद के थाना मैनाठेर के ग्राम जनकपुर निवासी काले (50) पुत्र बलबीर, पत्नी कमलेश (48), जाहरवीर (25) पुत्र काले, रामजीत (21) पुत्र काले, प्रकाश (15) पुत्र काले और जाहरवीर की पत्नी ममता (24), बेटा तरुण (6) पुत्र जाहरवीर अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से चंडीगढ़ जा रहे थे। तेज गति से जा रही गाड़ी सुबह पांच बजे के करीब रोहाना में हाईवे पर बने शिव मंदिर के पास देवबन्द की और से आ रहे रेत से भरे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में तीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। वहीं हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया।

यह भी पढ़ें: आधी रात हाईवे पर हादसा, ट्रक ने पुलिस की गाड़ी में मारी टक्कर, सिपाही की मौत, दरोगा सहित तीन गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी संजय त्यागी फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। गाड़ी में बुरी तरह से फंसे सभी को खिड़कियां तोड़कर बाहर निकाला गया। जिसमें काले और पत्नी कलमेश, पुत्र जाहरवीर ने मौके पर दम तोड़ दिया। बाकी सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गाड़ी को जाहरवीर चला रहा था। 

यह भी पढ़ें: रोडवेज बस की चपेट में आकर चाचा और भतीजे की मौत

पुलिस ने बताया कि सभी परिवार के लोग समारोह में चंडीगढ़ जा रहे थे। ट्रक का ड्राइवर गाड़ी को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक और गाड़ी को हाईवे से हटवाकर यातायात को सुचारू करवाया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें