बागपत में बिनौली थाना क्षेत्र के बरनावा गांव में एक युवक ने पत्नी से झगड़े के बाद अपने ही घर में आग लगा दी। घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। इस दौरान परिवार के लोगों ने घर से बाहर निकलकर किसी तरह जान बचाई।
विज्ञापन
बरनावा निवासी सलीम का सोमवार रात उसकी पत्नी से विवाद हो गया था। इस दौरान सलीम ने गुस्से में अपने घर में आग लगा दी। पत्नी और बच्चों ने किसी तरह घर से बाहर निकलकर जान बचाई।
वहीं ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन आग बेकाबू हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद बड़ौत से दमकल विभाग की गाड़ी बरनावा पहुंची और आग पर किसी तरह काबू पाया। परिजनों के अनुसार घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें