फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी-बेटी को सुसाइड नोट व फंदे की वीडियो भेजता है पति

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। प्रह्लाद नगर निवासी सराफा कारोबारी अपनी पत्नी और बेटी को सुसाइड नोट व फांसी के फंदे की वीडियो भेजता है। पीड़ित महिला ने जब एसएसपी से आरोपी पति की शिकायत की तो वीडियो देखकर एसएसपी भी हैरान रह गए। एसएसपी ने जांच कराकर पूरे मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पीड़ित महिला की बेटी जालंधर में अधिकारी है।
विज्ञापन

जालंधर निवासी पूजा बहुबल अपनी बेटी और अन्य रिश्तेदारों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचीं। एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में पूजा ने बताया कि उनकी शादी 23 साल पहले मेरठ में लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के प्रह्लाद नगर निवासी सराफा कारोबारी से हुई थी। आरोप है कि पति नशा करता है। सट्टा भी खेलता है। आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से दोस्ती है। चार माह पहले पति ने उन्हें और बेटे-बेटियों को घर से निकाल दिया। तब से वह जालंधर स्थित अपने मायके में रह रही हैं। पूजा की बेटी सलोनी बहुबल जालंधर स्थित कनाडा एंबेसी में वीजा ऑफिसर है। बेटा व छोटी बेटी दिल्ली में पढ़ाई कर रहे हैं।
महिला ने बताया कि पति उनके व्हाट्स एप पर नशे की गोलियों और फांसी के फंदे के फोटो भेजता है। कभी हत्या की धमकी देता है। आए दिन खुद की वीडियो बनाकर सुसाइड करने की धमकी देता है। कहता है कि अगर वो मेरठ आएगी तो आत्महत्या कर झूठे मुकदमे में फंसवा देगा। बेटी सलोनी ने बताया कि उनकी कॉपी-किताबें और कपड़े तक मेरठ वाले घर में रखे हुए हैं, जो उन्हें नहीं दिए जा रहे हैं। कई बार लिसाड़ीगेट पुलिस से भी शिकायत की। लेकिन न्याय नहीं मिला। एसएसपी अजय साहनी ने आश्वासन दिया कि परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी को जांच के निर्देश दिए हैं। इस मामले में आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें