फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने पत्नी के पेट में घोंपी कैंची, तीन तलाक की दी धमकी, वजह कर देगी हैरान

Sat, 13 Oct 2018 05:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
महिला के साथ छेड़छाड़
विज्ञापन

यूपी के बागपत में एक युवक ने अपनी ही पत्नी पर जानलेवा हमला किया। युवक ने पत्नी के पेट में कैंची घोंपकर उसकी हत्या करने की कोशिश की। महिला ने कोतवाली में पति के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी शौहर ने पुलिस के सामने से महिला को तलाक देने की धमकी दी। 

विज्ञापन


शामली जनपद के थाना भवन निवासी गुलिस्ता पुत्री इनाम का निकाह पांच साल पहले गुलफाम पुत्र गफ्तार निवासी मोहल्ला मुगल पुरा बागपत के साथ हुआ। अब उसके दो बच्चे हैं। गुलिस्ता ने बताया कि दहेज की मांग को लेकर ससुराल वाले प्रताड़ित करते हैं। अब वे ढाई लाख रुपये की मांग कर रहे हैं।

बृहस्पतिवार को उसने दहेज लाने से इंकार कर दिया तो शौहर ने उसके पेट में कैंची घोंप दी। इससे वह गंभीर घायल हो गई। निजी चिकित्सक से उसने अपना इलाज कराया। लोक लज्जा के कारण उसने पुलिस से शिकायत नहीं की। शनिवार को फिर से ससुराल वालों ने उसे मारने का प्रयास किया। उसने किसी से वहां से भागकर जान बचाई।
विज्ञापन


पीड़िता ने कोतवाली में आरोपी शौहर के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी शौहर को हिरासत में ले लिया। आरोपी शौहर ने कोतवाली में पुलिस के सामने महिला को तलाक देने की धमकी दी है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर मिल गई है। जांच कराई जा रही है।  
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें