फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ससुराल से पत्नी संग लौट रहे पति की सड़क हादसे में मौत

Sat, 29 Jun 2024 02:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। ससुराल से पत्नी व बच्ची संग कार से अपने गांव लौट रहे व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि पत्नी व बच्ची गंभीर घायल हुई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसा कार के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकराने के कारण हुआ है।
विज्ञापन


उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के थाना मंगलौर के गांव गदरोना निवासी धीरज गिरी (26) पुत्र श्रीपाल गिरी शुक्रवार की सुबह अपनी ससुराल थाना तीतरों के गांव बरसी में आए थे। दोपहर बाद वह कार द्वारा पत्नी रतना व डेढ़ वर्षीय बच्ची कान्या को लेकर अपने गांव लौट रहे थे। शाम करीब साढ़े चार बजे कार जब देवबंद-नानौता मार्ग स्थित भायला व लबकरी गांव के बीच में पहुंची तो इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि धीरज गिरी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रतना व कान्या गंभीर घायल हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस व ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भेजा गया। जहां से नाजुक हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया। सीओ अशोक सिसौदिया ने बताया कि पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें