फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पत्नी की गला दबाकर हत्या, आठ माह पहले हुआ था निकाह, हत्यारोपी पति गिरफ्तार

Sun, 06 Sep 2020 11:50 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
muzaffarnagar police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रविवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी लगने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हत्यारोपी पति को मौके से  गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पुरबालियान निवासी साबिर ने करीब आठ माह पहले दिल्ली के लोनी बॉर्डर निवासी जोया के साथ निकाह किया था। साबिर वहां पर नाई की दुकान करता है। शनिवार को वह गांव में ही था, जहां रात्रि में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लिए को लेकर कहासुनी हो गई।

यह भी पढ़ें:  दोस्त बने दरिंदे: भरोसे में लिया और फिर तबाह की जिंदगी, परिचितों ने ही दिया दगा तो पीड़िता ने चुना मौत का रास्ता
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद में साबिर ने पत्नी जोया की गला दबाकर हत्या कर दी। सुबह ग्रामीणों को घटना की जानकारी लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर शव को कब्जे में ले परीक्षण के लिए भेज दिया। 

एसओ मनोज चाहर ने बताया कि मृतका के परिजनों के आने के बाद दी गई तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। मृतका के पति से पूछताछ की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें