फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दूसरी पत्नी थी मीनू, आठ माह से थी लापता; विवाद के बाद महिला ने की ये जिद तो पति ने मार डाला; जानें कारण

Tue, 16 Jun 2026 10:31 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

बिजनौर में एक शख्स ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। मीनू आरोपी पुष्पेंद्र की दूसरी पत्नी थी। वह आठ माह से लापता थी। पुष्पेंद्र ने उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। रविवार को वह आई और फिर हरिद्वार जाने की जिद करने लगी। यही उसकी मौत का कारण बन गई।
विज्ञापन
murder in bijnor - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बिजनौर के गांव मुस्सेपुर में आठ माह बाद घर लौटी पत्नी की पति ने सोमवार की दोपहर में तीन बजे गोली मारकर हत्या कर दी। महिला नौकरी करने के लिए हरिद्वार जाने की जिद कर रही थी, इसी बात पर दंपती में विवाद हुआ। गुस्से में आकर पति ने अपनी लाइसेंसी दोनाली बंदूक से एक गोली पत्नी की पीठ और दूसरी पेट में मार दी। पुलिस ने हत्यारोपी पति को हिरासत में लिया है और बंदूक बरामद की है।
विज्ञापन


मंडावली थाना क्षेत्र के गांव मुस्सेपुर निवासी पुष्पेंद्र कुमार की पत्नी मीनू देवी (43) नवंबर 2025 में बिना बताए घर से चली गई थी। पुष्पेंद्र ने गुमशुदगी दर्ज कराई। रविवार को मीनू मंडावली आई और गुमशुदगी को लेकर पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराए। थाने में मीनू के पिता राम सिंह ने उसे समझाया और ससुराल भेज दिया।

विज्ञापन

एएसपी सिटी ने बताया कि घर पहुंची मीनू का पति पुष्पेंद्र से रविवार की शाम में झगड़ा हो गया। मीनू हरिद्वार के सिडकुल में रहकर नौकरी करना चाहती थी। पति मना कर रहा था। सोमवार को मीनू फिर हरिद्वार जाने की बात करने लगी। 

 

यही नहीं अलमारी का ताला तोड़ने और पैसे निकालने को लेकर भी नोकझोंक हुई। पुष्पेंद्र बंदूक निकाल लाया। पुत्रवधू जिया ने पुष्पेंद्र को रोकने का प्रयास किया लेकिन पुष्पेंद्र ने जिया को धक्का दे दिया और मीनू को दो गोली मार दी।

आठ माह बाद घर लौटी पत्नी की पीठ और पेट में गोली मारकर हत्या
पुष्पेंद्र की पत्नी मीनू उसकी दूसरी पत्नी थी। वह आठ माह से लापता थी। पुष्पेंद्र ने उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। रविवार को वह आई और फिर हरिद्वार जाने की जिद करने लगी। यही उसकी मौत का कारण बन गई। दरअसल आरोपी ने साल 1995 में लाइसेंस लिया था, जिसके जरिए तमाम जगहों पर गार्ड की नौकरी भी की। अब लाइसेंसी बंदूक से अपना ही घर उजाड़ लिया।
 

मुस्सेपुर के ग्रामीण उस वक्त हैरत में पड़ गए जब उन्हें पता चला कि पुष्पेंद्र कुमार ने अपनी ही लाइसेंसी बंदूक से पत्नी मीनू देवी को मौत की नींद सुला दिया। मीनू देवी पुष्पेंद्र की दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी की मौत के बाद करीब दो दशक पूर्व पुष्पेंद्र ने मीनू से शादी की थी। मीनू के एक पुत्र है। जो देहरादून में नौकरी करता है।

 

पुष्पेंद्र कुमार की पत्नी नवंबर माह में अचानक लापता हो गई थी। मंडावली थाने में गुमशुदगी दर्ज की है। उसकी पहली पत्नी की मृत्यु बीमारी के चलते 2004 में हुई थी। पुष्पेंद्र कुमार ने अपनी डबल बैरल 12 बोर बंदूक का 1995 में लाइसेंस लिया था। कुछ समय पूर्व उसने स्टोन क्रशर पर गार्ड की नौकरी की। फिलहाल वह खेती कर रहा था।
 

पुष्पेंद्र की पत्नी मीनू का 24 वर्षीय पुत्र सोनू अपनी पत्नी जिया के साथ घर पर ही रहता है। बताया जाता है मीनू देवी रविवार को घर पहुंचने से पहले मंडावली थाने पहुंची और अपनी गुमशुदा की दर्ज होने की जानकारी की। वह हरिद्वार में एक कंपनी में काम कर रही थी। उसके बाद वह इस्सेपुर अपने घर पहुंची। मीनू देवी के पिता मंडय्यो मंडावर निवासी राम सिंह भी उसके आने की सूचना पर कल ही गांव पहुंचे थे।

 

चर्चा है कि मीनू देवी के आने के बाद से ही पति-पत्नी में में विवाद चल रहा था। सोमवार को मीनू दोबारा हरिद्वार वापस जाने की जिद पर अड़ी थी इसी बीच पुष्पेंद्र कुमार ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से उस पर दो गोलियां दाग दीं। घटनास्थल पर ही मीनू देवी की मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि घटना के बाद पुष्पेंद्र कुमार घटनास्थल पर ही मौजूद रहा। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने पुष्पेंद्र कुमार गिरफ्तार कर लिया।

पिता ने विवाद खत्म कराने का किया प्रयास
मुस्सेपुर के पुष्पेंद्र की पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी, जिसके बाद गांव मंडय्यो मंडावर निवासी राम सिंह की बेटी मीनू से दूसरी शादी की। पहली पत्नी के चार बच्चे अलग मकान में रहते हैं। मीनू से पैदा हुए बेटे सोनू की शादी भी हो चुकी है। रविवार को जब मीनू हरिद्वार से लौटी तो उसके पिता राम सिंह भी आए। जोकि बेटी मीनू के साथ उसके घर मुस्सेपुर चले गए। 

 

राम सिंह अपनी बेटी की ससुराल में रात ठहरे और दामाद-बेटी के बीच विवाद को सुलझाने का प्रयास किया। काफी समझाने के बाद राम सिंह सोमवार को अपने घर लौट गए। उनके समझाने के बाद भी सोमवार की दोपहर बाद दोनों में फिर से विवाद हो गया और हत्या के अंजाम तक पहुंच गया।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। पुष्पेंद्र ने गार्ड की नौकरी करने के लिए बंदूक ली थी। पहली पत्नी की मौत के बाद मीनू से दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से दो बेटा और दो बेटी हैं। दूसरी पत्नी से एक बेटा है।-डॉ. केजी सिंह, एएसपी सिटी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें