हड़ताल के दौरान बढ़ी थी परेशानी
हड़ताल के चलते नगर के विभिन्न इलाकों में कूड़ा जमा होने लगा था। स्थिति को संभालने के लिए रविवार रात चेयरपर्सन पति जैद रशीद और सभासदों ने निजी मजदूरों की मदद से विशेष सफाई अभियान चलाया था। देर रात तक चले इस अभियान में प्रमुख मार्गों और मोहल्लों से कूड़ा उठाकर डंपिंग स्थल तक पहुंचाया गया था, जिससे आंशिक राहत मिली थी।
इन मांगों पर बनी सहमति
वार्ता के दौरान कर्मचारियों की 16 सूत्री मांगों पर विचार कर जायज मांगों का समाधान कराने पर सहमति बनी। साथ ही यह आश्वासन दिया गया कि हड़ताल समाप्त होने के बाद किसी भी कर्मचारी का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा और हड़ताल अवधि का वेतन भी नहीं काटा जाएगा। इसके अलावा कर्मचारी अर्जुन वाल्मीकि की सेवा बहाल करने तथा मानवीय आधार पर उनकी जमानत में सहयोग करने पर भी सहमति बनी।
नागरिकों ने ली राहत की सांस
सफाईकर्मियों के काम पर लौटने के बाद नगर के विभिन्न वार्डों में सफाई कार्य शुरू हो गया है। पालिका प्रशासन का दावा है कि जल्द ही पूरे नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह सामान्य कर दी जाएगी। हड़ताल समाप्त होने से नागरिकों ने भी राहत की सांस ली है और उम्मीद जताई है कि अब नियमित सफाई व्यवस्था बहाल रहेगी।