संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवक 19 जुलाई से पत्नी से विवाद के बाद लापता है। बृहस्पतिवार को महिला ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पति की तलाश की गुहार लगाई।
महिला के अनुसार, पति ने उसके मोबाइल में एक युवक का आपत्तिजनक वीडियो देखा था। इसी बात पर दंपती में विवाद हुआ। इसके बाद युवक ने पत्नी पर आरोप लगाते हुए एक वीडियो बनाया। उसने इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में वह जहरीला पदार्थ पीते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस ने शिकायत पत्र के आधार पर युवक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि युवक की तलाश के लिए एक टीम लगाई गई है।