फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शामली में तीन तलाक देकर शौहर ने बीवी को घर से निकाला, पुलिस ने झाड़ा पल्ला

Sun, 21 Jul 2019 02:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
तीन तलाक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

शामली के बड़ौत में एक गांव में पति के तीन बार तलाक कहकर महिला को घर से निकालने का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। मामले की जानकारी जुटाने के लिए खुफिया विभाग और मीडियाकर्मी क्षेत्र में चक्कर काटते रहे। वहीं दोघट पुलिस इस मामले को दबाने में जुटी है। 

विज्ञापन

 

जानकारी के मुताबिक थाना दोघट क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी शामली जनपद जिले के एक गांव में रहने वाले युवक के साथ हुई। दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने महिला को घोर यातनाएं दी। बाद में पति ने तीन बार तलाक कहकर महिला को घर से निकाल दिया तो उसके मायके वाले उसे अपने घर ले आए। 
 

महिला के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को अमर उजाला में यह खबर प्रमुखता से छपी तो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। इसको लेकर खुफिया विभाग व मीडियाकर्मी हरकत में आ गए और महिला को तलाशने में जुट गए। 

 
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार थाना दोघट पुलिसकर्मी परिजनों पर अभी भी दबाव बनाए हुए हैं और वह इस घटना के बारे में अब भी अनभिज्ञता जता रहे हैं, जबकि यह मामला क्षेत्र में सुर्खियों में है। सूत्रों के अनुसार पीड़ित महिला के परिजन थाना पुलिस से भयभीत है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें