फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पति से तलाक और देवर से कराया हलाला, पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की जांच

Sun, 08 Sep 2019 05:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
तीन तलाक - फोटो : डेमो
विज्ञापन

यूपी के बागपत में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने पति से महिला का तलाक करा दिया और उसके छोटे देवर से ही उसका हलाला करवाया। साथ ही धमकी दी कि यदि यह बात किसी को बताई गई तो जान से मार दिया जाएगा। यह आरोप लगाते हुए पीड़ित महिला ने कोतवाली पहुंचकर ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: थाने में बैठी तीन तलाक पीड़िता आयशा ने कार्रवाई के आश्वासन पर चौथे दिन समाप्त किया धरना

बावली गांव की निवासी शबाना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शबाना पुत्री इलियास बावली की रहने वाली है। उसकी शादी दिल्ली के आस मोहम्मद के साथ सात नवंबर 2010 को हुई थी। उसे एक बेटी हुई, जिसकी मौत हो गई थी। उसके के बाद से ससुराल वाले शबाना का उत्पीड़न करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि शबाना के मायके वालों से पांच लाख रुपये की मांग की गई। इससे इनकार किया तो ससुराल वालों ने शबाना के पति आस मोहम्मद से कहा कि वह तलाक दे दे। ससुराल वालों के कहने पर उसने शबाना को तीन बार तलाक कह दिया।

यह भी पढ़ें: चालान कटा तो बाइक छोड़कर भागा इंस्पेक्टर, हेलमेट को लेकर लोग बना रहे ऐसे बहाने, नहीं रोक पाएंगे हंसी

महिला का आरोप है कि ससुरालियों ने पति के छोटे भाई से ही उसका जबरन हलाला करा दिया। उसे धमकी दी गई कि यदि किसी को बताया तो गोली मारकर जान ले लेंगे। शबाना ने कोतवाली पहुंचकर पति और अन्य ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोतवाली के एसएसआई जाहिद हसन का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें