अमजद का कहना है कि मैं अपनी पत्नी को कई बार लाॅकडाउन का पालन के लिए समझा चुका हूं। यहां तक कि ससुराल वालों से भी पत्नी को समझाने के लिए गुहार लगा चुका हूं लेकिन मेरी पत्नी उल्टा मुझे ही भला बुरा कह देती है। इससे तंग आकर मैंने पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
वहीं इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट प्रशांत कपिल का कहना है कि अमजद ने पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इस संबंध में जब अमजद की पत्नी से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपने पति अमजद द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को गलत बताया। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।