फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा में बिल पास: लेकिन सामने आए एक दिन में तीन मामले, सऊदी अरब से दिया पत्नी को तलाक

Fri, 02 Aug 2019 03:31 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तीन तलाक बिल पारित होने के बाद ऐसे मामले खुलकर सामने आने लगे हैं। गुरुवार को तीन मामले थाने और एसएसपी ऑफिस पहुंचे। पीड़िताओं ने कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


केस 01- 
लिसाड़ीगेट निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी शादी पांच वर्ष पूर्व जाकिर कॉलोनी निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही पति और ससुराल वालों का व्यवहार बेहद खराब रहा। इस बीच दो संतान भी हो गईं। पिछले कुछ दिनों से दंपती में फिर विवाद हुआ तो 24 जुलाई को पति सऊदी अरब चला गया। कई दिन से पत्नी से बात भी नहीं की। 

वहीं गुरुवार सुबह महिला ने फोन पर पति से बात की तो वह गाली-गलौज करने लगा। महिला ने उसके आरोपों का जवाब दिया तो युवक ने उसे साथ न रखने की बात कहकर तीन तलाक दे दिया। ऑडियो रिकार्डिंग में युवक बेहद भद्दे अपशब्दों का भी बार-बार प्रयोग कर रहा था। दोपहर में महिला परिजनों के साथ लिसाड़ीगेट थाने पहुंची और शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। महिला ने वह ऑडियो भी पुलिस को सौंपी है। इंस्पेक्टर नजीर अली खां ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

केस 02- 
मुरादाबाद निवासी महिला ने गुरुवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। बताया कि उसकी शादी सात साल पहले खरखौदा मेरठ निवासी युवक से हुई थी। लेकिन ससुराल वाले दहेज उत्पीड़न करने लगे। उससे तीन लाख रुपये और कार लाने की मांग करने लगे। पति ने मांग पूरी न होने पर उसे तीन तलाक देने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। महिला का आरोप है कि पिछले काफी समय से उसका उसके पति से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। उसने मिलने का प्रयास किया तो ससुराल वालों ने उस पर ही पति को गायब कराने का आरोप लगा दिया। जेल भिजवाने की धमकी दी। 

पीड़िता ने बताया कि थाना पुलिस के जरिये उस पर दबाव बनाया जा रहा है, ताकि वह परेशान होकर उसे तलाक दे। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति को ससुराल वालों ने ही गायब कराया है। ससुराल वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

केस 03- 
लिसाड़ी गेट क्षेत्र निवासी एक युवती ने गुरुवार को थाना सरधना और एसएसपी ऑफिस पहुंचकर ससुराल वालों की शिकायत की। लिसाड़ी गेट निवासी इस पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी करीब एक वर्ष पूर्व सरधना निवासी युवक से हुई थी। ससुराल पक्ष दहेज में दो लाख रुपये और कार की मांग कर रहा है। मांग पूरी नहीं होने पर 27 जुलाई को उन्होंने बेरहमी से पीटा। गला दबाकर मारने का प्रयास किया। 

वहीं, पति ने तलाक दे दिया। इस पर ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने डॉक्टरी तो करा दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। वहीं, थानाध्यक्ष सरधना का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें