फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के साथ पति को रंगे हाथ पकड़ा, फिर दोनों के बीच जमकर हाथापाई, देखिए तस्वीरें

Tue, 16 Mar 2021 01:00 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
पति और पत्नी के बीच हाथापाई। - फोटो : अमर उजाला
प्रेमिका के साथ घूमना और फिर उसे शॉपिंग कराना एक युवक को भारी पड़ गया। पत्नी ने पति को प्रेमिका के साथ दबोच लिया। बस फिर क्या था, दंपती में मारपीट शुरू हो गई और सड़क पर भी काफी देर तक हंगामा चला। पुलिस उन्हें थाने ले आई। सोशल मीडिया पर भी यह घटना वायरल हो गई। दंपती ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

2 of 5
पति-पत्नी में मारपीट - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में गढ़ रोड स्थित नंदिनी प्लाजा में एक युवक प्रेमिका को लेकर पहुंचा। युवक मुजफ्फरनगर का निवासी है और मेरठ में निजी अस्पताल चलाता है। कुछ ही देर में उसकी पत्नी भी नंदिनी प्लाजा में पहुंच गई। उसने पति को एक महिला के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया और खरीखोटी सुनानी शुरू कर दी।
विज्ञापन

3 of 5
पति और पत्नी के बीच हाथापाई। - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। पूछने पर पता चला कि महिला कांशीराम कॉलोनी की रहने वाली है। महिला ने बताया कि उसका पति दो महीने से उसे छोड़कर किसी और महिला के संपर्क में है। सूचना पर नौचंदी पुलिस पहुंच गई और उन्हें थाने ले आई।

4 of 5
पति और पत्नी के बीच हाथापाई। - फोटो : अमर उजाला
महिला ने बताया कि निकाह के बाद उसका पति जैदी सोसाइटी में किराए के मकान में रहने लगा। करीब डेढ़ महीने पहले वह उसे कांशीराम कॉलोनी छोड़ आया। बाद में उसे पता चला कि उसका पति अन्य महिलाओं के संपर्क में है। वह युवतियों को फंसाता है और फिर छोड़ देता है। वहीं, युवक ने कहा कि महिला ने उसे ही गुमराह किया है। उसके तीन बच्चे हैं। लेकिन इस बात को छिपाया गया। इसलिए उससे तलाक का मामला चल रहा है। वह उसे फंसाना चाहती है।

यह भी पढ़ें: मेरठ: महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी करने वाले रोमिन को भेजा जेल, हुआ ये बड़ा खुलासा, अफसर भी हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पति और पत्नी के बीच हाथापाई। - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह ने कहा कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें