फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पति समेत 15 ससुरालियाें पर उत्पीड़न का आरोप, प्रथामिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। टीपीनगर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि पति और ससुराल वालों ने उसे और दो बच्चों को मारपीट कर घर से निकाल दिया था और फिर जून में उसका पति दूसरी शादी करने बहसूमा पहुंच गया था। महिला ने आरोप लगाया कि उस वक्त उसने हंगामा किया था तो बहसूमा पुलिस ने आरोपियाें को हिरासत में ले लिया था लेकिन फिर बिना कार्रवाई किए छोड़ दिया था। कई दिन मामला परिवार परामर्श केंद्र में रहा। समाधान नहीं होने पर बृहस्पतिवार को एसएसपी के निर्देश पर टीपीनगर पुलिस ने पति समेत 15 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

लल्लापुर निवासी महिला ने बताया कि 26 जून 2019 को उसकी शादी हापुड़ के अहमदपुर पिलखुवा निवासी व्यक्ति से हुई थी। इसमें 12 लाख रुपये खर्च किए थे। उसकी चार साल की बेटी व 13 माह का बेटा है। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उस पर दस लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगे इन्कार करने पर उत्पीड़न करने लगे। आरोप है कि उसका पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी, ननद, ननदोई, देवर, चाचा, चाची उसके साथ मारपीट करते थे। 16 सितंबर 2024 को देवर ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर दोनों बच्चों के साथ घर से बाहर निकाल दिया।
महिला ने बताया कि 6 जून 2025 को उसे पता चला कि पति बहसूमा में दूसरी शादी कर रहा है। जानकारी पर वह परिजनों के साथ वहां पहुंच गई और हंगामा कर दिया था। मौके पर पहुंची बहसूमा पुलिस सभी को थाने ले गई लेकिन शाम को छोड़ दिया। इसके बाद कई दिन तक मामला परिवार परामर्श केंद्र में रहा। समाधान नहीं होने पर महिला ने एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा के आदेश पर टीपीनगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसएसपी का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


लोहिया नगर थाने में महिला ने दर्ज कराई प्राथमिकी
मेरठ। लोहियानगर के हुमांयुनगर निवासी महिला ने ससुरालियों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। महिला ने बताया कि 17 मई 2008 को उसकी शादी हुई थी। शादी में मिले सामान से पति, सास, ससुर, देवर व ननद खुश नहीं थे। उसके साथ मारपीट कर उत्पीड़न किया जाता था। उसके तीन बेटी व एक बेटा है। आरोप है कि उसके पति के एक अन्य महिला से संबंध है। जब उसने इसका विरोध किया तो पति ने 20 नवंबर 2025 को उसे तीन तलाक देकर दूसरा निकाह कर लिया। आरोप है कि 21 दिसंबर को उसके देवर ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर पति व अन्य ससुराल पक्ष के लोगों ने गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। शोर मचाने पर पड़ोसियों के आने पर उसकी जान बची। महिला ने पति, सास, ससुर, ननद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें