फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पति ने लगाया अपहरण का आरोप, पत्नी ने थाने पहुंचकर खोली पोल

Sun, 07 Dec 2025 10:10 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। पति के अपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने की जानकारी मिलने पर पत्नी बच्चों संग अलग रहने लगी। जेल से छूटे पति ने एक व्यक्ति पर अपहरण का आरोप लगाया तो पत्नी ने थाने पहुंचकर पोल खोल दी।
विज्ञापन

रुड़की रोड निवासी महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी वर्ष 2017 में दीपक के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय तक रिश्ता सही चलता रहा, लेकिप बाद में पता चला कि पति दीपक अपराधिक किस्म का है। 2017 और दूसरी बार 2023 में जेल जा चुका है। गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी कोर्ट में विचाराधीन है। दूसरी बार पति जेल गया तो विवाहिता बच्चों के साथ अलग रहने लगी। जेल से छूटने पर दीपक आया तो उसे उधार देने वाले लोगों ने अपने पैसे मांगे। इस पर दीपक ने नफीस नाम के व्यक्ति पर पत्नी और बच्चों के अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। जानकारी मिलने पर विवाहिता थाने पहुंची और पति द्वारा लगाए गए आरोप गलत बताए। पत्नी ने पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें