फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पति पर हत्या का प्रयास करने का आरोप, एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा। रामराज निवासी महिला नीरज ने पति समेत ससुराल पक्ष के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, धमकी देने और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए थाना बहसूमा में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार नीरज की शादी परविंदर निवासी रामराज से हुई है। आरोप है कि पति करीब आठ माह से उसके साथ मारपीट कर रहा है। विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देता है। पीड़िता ने पति पर गला दबाने और रीढ़ की हड्डी तोड़ने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है। सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें