एमटीवी बुद्धिस्ट रिलीजियस चेरीटेबल ट्रस्ट की तरफ से सुभारती विवि के बोधि उपवन में सैकड़ों लोगों ने बौद्ध धर्म की दीक्षा ली। धम्म देशना के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
विख्यात बौद्ध विद्वान डा. चंद्रीकीर्ति भंते के मुताबिक, सुबह नौ बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में आस-पास के जिलों समेत देश-विदेश के कई राज्यों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
विद्वान भंते ने बताया कि कार्यक्रम पूर्ण रूप से अराजनैतिक था। इसमें विश्व शांति के लिए महात्मा बुद्ध के द्वारा मानवता को दिए गए मैत्री, करुणा, अहिंसा एवं प्रेम का संदेश देकर लोगों को बौद्ध धर्म की पवित्रता में प्रवेश कराया गया।
बौद्ध धर्म की परम्परा के अनुसार प्रार्थना हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बौद्ध भिक्षु, विद्वान एवं बौद्ध धर्म की दीक्षा ग्रहण करने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/