उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री चेतन चौहान आज सुबह मेरठ पहुंचे। यहां वह चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में सरकार की योजना प्रचार कार्यक्रम में जनता को संबोधित करेंगे। इससे पहले वह आईटीआई पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की जिसके बाद खेलमंत्री ने कैलाश प्रकाश स्टेडियम का औचक निरिक्षण किया ।
मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि मेरठ से कई अंतरराष्ट्रीय शूटर निकल रहे हैं। उन्होंने शूटर्स की तारीफ करते हुए मेरठ में अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग रेंज बनाने की भी बात की। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार खेलों की सुविधाओं को लेकर पूरा सहयोग कर रही हैं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार खेल और खिलाडियों के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव प्रयास करेगी इससे पहले किसी सरकार में इतना कार्य खेलों को लेकर नहीं हुआ है।
शूटिंग के कोच वेदपाल सिंह से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि यहां से कई राष्ट्रीय व अंतरष्ट्रीय शूटर निकल रहे हैं तो यहां एक इंटरनेशनल शूटिंग रेंज भी होनी चाहिए। इसके लिए कितनी भूमि की आवश्यकता होगी और क्या सुविधाएं होने चाहिए इस पर भी उन्होंने बात की।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/