फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का मिजाज: बूंदाबांदी से भी कम नहीं हुआ उमस का असर, आज बारिश के आसार

Sun, 01 Sep 2019 10:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
rain - फोटो : Social
विज्ञापन

अगस्त के अंतिम दिनों में पड़ रही भीषण गर्मी से शहरवासी हलकान है। कई दिन से लगातार गर्मी के बीच शनिवार को थोड़ी देर के लिए आई बारिश ने भी गर्मी से राहत नहीं दी। रात में फिर से हल्की मौसम वैज्ञानिकों की माने तो रविवार और सोमवार को बारिश होने के आसार हैं।

विज्ञापन


गर्मी और उमस ने दम निकाल रखा है। सामान्य से ऊपर जा रहे तापमान के बीच लोग पसीन-पसीने हो रहे हैं। कई दिन से लगातार बढ़ती गर्मी के बीच शनिवार दोपहर अचानक काले बादल छा गए और देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई।

विज्ञापन

बारिश का असर ज्यादा नहीं रहा। इस कारण से थोड़ी देर बाद ही मौसम साफ हो गया। बारिश के बीच भी गर्मी का असर कम नहीं हुआ। रविवार को सुबह के समय मेरठ समेत विभिन्न जिलों में बारिश हुई। लेकिन कुछ ही देर बाद धूप निकल आई।

मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 80 व न्यूनतम 63 प्रतिशत दर्ज की गई। बारिश .3 मिमी रिकॉर्ड की गई।

अब तक अगस्त में 229.5 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि रविवार को मेरठ और आसपास क्षेत्र में अच्छी बारिश होने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें