फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: उमस ने बढ़ाई मुश्किलें, अगले तीन दिन राहत के आसार नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। शहर में शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। बारिश नहीं होने से गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। दिन चढ़ने के साथ उमस भी बढ़ती गई। दोपहर को सड़कें सूनी नजर आईं और लोग धूप से बचने के लिए छांव का सहारा लेते दिखे। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले तीन दिनों तक राहत के आसार नहीं हैं।
शुक्रवार सुबह से ही गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिला और दोपहर में गर्मी ने पसीने छुड़ा दिए। बारिश की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को फिलहाल निराशा हाथ लग रही है। बाजारों में दोपहर के समय चहल-पहल भी सामान्य दिनों की तुलना में कम हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों तक मौसम में किसी बड़ी राहत के संकेत नहीं हैं। तेज धूप और उमस का दौर जारी रहने की संभावना है। चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वैधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एयर क्वालिटी इंडेक्स 194 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें