फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: कनफेक्शनरी में लगी भीषण आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने कई घंटे में पाया काबू

Thu, 17 Dec 2020 01:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
कनफेक्शनरी से उठता धुआं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बुधवार देर रात मछली बारि स्थित कनफेक्शनरी की दुकान में भीषण आग लग गई। घटना से इलाके में अफरा तफरी मच गई, सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में सफल हुए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले के नूरपुर थानाक्षेत्र स्थित मछली बाजार में कनफेक्शनरी की दूसरी मंजिल से बुधवार रात  अचानक घना धुआं उठने लगा, कुछ देर बाद आग की लपटे भी दिखाई देने लगीं। आसपास घनी रोशनी देख लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं दुकान मालिक ने फायर बिग्रेड को सूचना दी।

दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। आग इतनी भयंकर थी कि करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मी आग पर काबू पा सके। 
विज्ञापन


तीन मंजिला दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान, जलकर नष्ट हो गया। मौके पर काफी संख्या में भीड़ जमा रही। पुलिस के अनुसार घटना साढ़े दस बजे हुई, रात्रि दो बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। बताया गया कि शॉर्टशर्किट के कारण आग लगी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें