फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ में SIR फॉर्म भरने के लिए जीआईसी में उमड़ी भीड़, बिजली गुल, टॉर्च की रोशनी में पूरी हाे रही प्रक्रिया

Sat, 31 Jan 2026 02:18 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के राजकीय इंटर कॉलेज में एसआईआर फॉर्म भरने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। बिजली आपूर्ति बाधित होने पर बीएलओ कर्मचारियों ने मोबाइल टॉर्च की रोशनी में काम जारी रखा, जिससे लोगों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ा।

विज्ञापन
टॉर्च की रोशनी में भरवाए जा रहे फार्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ स्थित राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) में एसआईआर फॉर्म भरने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। अचानक बढ़ी भीड़ के कारण व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गईं। बीएलओ कर्मचारियों पर काम का अत्यधिक दबाव पड़ गया और लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दुष्कर्म पीड़िता की मौत: पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार, गांव में नाकेबंदी-भारी पुलिस बल तैनात

टॉर्च की रोशनी में भरवाए गए फॉर्म
स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब कॉलेज परिसर में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसके बावजूद बीएलओ कर्मचारी मोबाइल फोन की टॉर्च जलाकर दस्तावेजों का सत्यापन और फॉर्म भरने का काम करते रहे। नागरिकों ने भी रोशनी दिखाकर सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 प्रशासनिक तैयारियों पर उठे सवाल
इस अव्यवस्था ने प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इतनी बड़ी प्रक्रिया के लिए न तो पर्याप्त संसाधन थे और न ही बिजली जैसी मूलभूत सुविधा। घंटों लाइन में खड़े लोगों में नाराजगी साफ देखने को मिली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें