फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जैननगर तिराहे पर नकली तार का जखीरा पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नामी कंपनियों के फर्जी उत्पादों के साथ आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। रेलवे रोड थाना पुलिस ने स्पीड सर्च एंड सिक्योरिटी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड की सूचना पर कार्रवाई करते हुए जैननगर तिराहे से नामी कंपनियों के नकली बिजली के तार बेचने वाले एक आरोपी लाला मोहम्मदपुर निवासी मुस्तकीम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से कई नामचीन कंपनियों के 292 डुप्लीकेट तार के बंडल बरामद हुए हैं। पुलिस ने माल को कब्जे में लेकर सील कर दिया और आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीओ कैंट संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति पानीपत से नकली तार लाकर मेरठ में आपूर्ति कर रहा है। सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने जैननगर तिराहे के पास खड़े आरोपी मुस्तकीम को पकड़ लिया। उसके पास रखे सफेद प्लास्टिक के कट्टों की तलाशी ली गई। तलाशी में नकली तार के बंडल बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह माल पानीपत से लाकर मेरठ में बेचता था और इससे अच्छा मुनाफा कमाता था। पुलिस द्वारा माल के बिल मांगने पर वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस पानीपत के दुकानदार की तलाश में लग गई है। इसके बाद आरोपी और बरामद माल को थाने लाकर सील कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम व धोखाधड़ी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली। सीओ कैंट का कहना है कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें