एचटी लाइन की चिंगारी से जली ईख।
- फोटो : LAWARD
दौराला। मामूरी गांव में बृहस्पतिवार को तेज हवाओं के चलने के एचटी लाइन के तार मिलने से निकली चिंगारी के चलते छह बीघा ईख जल गई। किसानों ने मिलकर आग पर काबू पाया।
गांव निवासी किसान सीताराम ने बताया कि खेतों के ऊपर से एचटी लाइन गुजर रही है। दिन में चली तेज हवा से तार मिल गए। जिससे उठी चिंगारी से ईख में आग लग गई। खेतों में काम कर रहे लोगों ने पीड़ित किसान को जानकारी दी। आग पर काबू पाने तक छह बीघा ईख जल गई। लोगों ने बताया कि एचटी लाइन जर्जर हालत में है। कई बार शिकायत की पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।