फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीएचसी पर एचपीवी वैक्सीन की शुरुआत किशोरियों को लगेगा निशुल्क टीकाकरण

विज्ञापन
दौराला - दौराला सीएचसी पर एचपीवी वैक्सीन टीकाकरण का शुभारंभ करते चेयरमैन। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौराला पर मंगलवार को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन का शुभारंभ नगर पंचायत दौराला के चेयरमैन देवेंद्र सिंह ने किया। इस पहल के साथ ही क्षेत्र की किशोरियों को अब गंभीर बीमारी गर्भाशय कैंसर से बचाव के लिए मुफ्त टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध हो गई है।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सचिन कुमार ने बताया कि सीएचसी दौराला पर प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को एचपीवी वैक्सीन लगाई जाएगी। यह वैक्सीन विशेष रूप से महिलाओं को गर्भाशय के कैंसर से बचाने में कारगर है। उन्होंने बताया कि यह टीका 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी और 15 वर्ष से कम आयु की किशोरियों को लगाया जा रहा है। निजी अस्पतालों में जहां इस वैक्सीन की एक डोज की कीमत लगभग 4500 रुपये तक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सीएचसी दौराला पर यह सुविधा पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। बीपीएम यशवीर राणा ने बताया कि टीकाकरण के लिए आने वाली लाभार्थी किशोरियों को अपना आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर साथ लाना अनिवार्य होगा, ताकि पंजीकरण एवं रिकॉर्ड सही तरीके से किया जा सके। इस दौरान डॉ. ज्योति, डॉ. गौरव पंवार, फार्मासिस्ट विजेंद्र सिंह, सतीश गिरी, वीपी शर्मा, राजवीर सिंह, सृष्टि, रुचि, शशि लता, अतुल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें