कुराली में आग से जला समान फोटो संवाद
जानीखुर्द। गांव कुराली में बुधवार की सुबह गैस सिलिंडर से घर में आग लग गई। इससे घर का समान जलकर राख हो गया। गनीमत यह रही कि घर में मौजूद सात सदस्यों ने आग लगते ही घर से बहार निकालकर अपनी जान बचाई।
गांव कुराली निवासी अकबर की मौत हो चुकी है। बुधवार सुबह उसकी पत्नी समा प्रवीण रसोई में गैस पर चाय बना रही थी। इस दौरान गैस सिलिंडर ने आग पकड़ ली। आग की लपटें तेज होती देख तुरंत प्रवीण अपने घर में मौजूद साेए हुए पांच बच्चों को लेकर घर से बाहर आ गई। आग लगने की जानकारी पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया। आग से रसोई और उससे जुड़े कमरे में रखा सामान जल गया। ग्रामीण प्रदीप के अनुसार गैस सिलिंडर लीकेज होने से हादसा हुआ है।