सरधना। भामौरी गांव के एक खेत में बुधवार को मजदूर का शव पेड़ से लटका मिला। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान भामौरी निवासी 57 वर्षीय बुद्ध सिंह पुत्र जुगनू के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मजदूर ने यह कदम क्यों उठाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी। ग्रामीणों का कहना है कि बुद्ध सिंह शांत स्वभाव के व्यक्ति थे। हालांकि, क्षेत्र में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही आसपास के सबूतों की जांच कर मामले की वास्तविक वजह पता लगाने में जुटी है।