फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिनों में 268 घरों पर लगाया गया गृहकर

Tue, 26 Aug 2025 10:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
गृह कर जलकर से हुई 1.23 लाख की आय, लगातार चलेगा अभियान
विज्ञापन

हस्तिनापुर। नगर पंचायत द्वारा कस्बे की न्यू ब्लॉक कॉलोनी के वार्ड 14 में बृहस्पतिवार को कार्यक्रम आयोजित कर सालों से रहने वाले लोगों को गृह कर के दायरे में लाकर रसीद दी थी। चार दिनों में नगर पंचायत ने 268 घरों पर गृह कर लगाया गया है।
विज्ञापन

चेयरपर्सन सुधा खटीक ने कहा कि पिछले चार दिनों में नगर पंचायत के वार्ड 13, और 14 में 268 लोगों ने अपने घरों पर गृह कर लगवाया है। इस ग्रह कर से नगर पंचायत को एक लाख तीन चार 34 रुपये की आय नगर पंचायत को हुई है। नियमों के अनुसार जिन लोगों के पास पानी की टंकी के कनेक्शन नहीं थे, उन्हें तुरंत पानी की टंकी के कनेक्शन दिए गए। 99 लोगों ने जलकर की रसीद भी कटवाई। जिनसे 20 हजार चार सौ 65 रुपए की आय हुई। कुल मिलाकर गृह कर और जलकर से नगर पंचायत को अभी तक पिछले 4 दिनों में एक लाख 23 हजार आठ सौ 99 रुपये की आय हुई है। चेयरपर्सन सुधा खटीक ने बताया कि नगर पंचायत के कुल 15 वार्ड हैं सभी में यह अभियान चला जाएगा। अभी तक आठ वार्डाें में रहने वाले लोगों के ही घरों को चिन्हित किया गया था। टीम लगातार कार्य कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें