फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बारिश में गिरा मकान, मलबे में दबा सामान

Fri, 10 Jul 2026 06:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
गजरौली में बारिश से ढहा अंगूरी देवी का मकान स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कच्चे मकानों का सर्वे कराकर परिवारों की मदद करने की मांग की
विज्ञापन


हस्तिनापुर। तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से गांव गजरौली में शुक्रवार सुबह एक विधवा महिला के कच्चे मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय महिला अपनी बेटी के साथ घर के अंदर सो रही थी। गनीमत रही कि दोनों समय रहते बाहर निकल गईं और बड़ा हादसा टल गया।

गजरौली निवासी अंगूरी देवी अपनी बेटी इसरा के साथ कच्चे मकान में रहती हैं। शुक्रवार सुबह लगातार हो रही बारिश के बीच अचानक मकान की छत ढह गई। छत गिरने से घर में रखा अनाज, चारपाई, बिस्तर, कपड़े, बर्तन समेत अन्य घरेलू सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। परिजनों ने बताया कि लाखों रुपये का हुआ है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को तत्काल राहत उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण हंसराज ने बताया कि अंगूरी देवी विधवा हैं और मजदूरी कर अपनी बेटी के साथ किसी तरह जीवनयापन करती हैं। बारिश में मकान गिरने के बाद उनके पास रहने के लिए सुरक्षित स्थान भी नहीं बचा है। अमरीश, मिथुन, जोगेन्द्र आदि ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश से क्षेत्र के कई कच्चे मकान खतरे की स्थिति में हैं। उन्होंने प्रशासन से ऐसे मकानों का सर्वे कराकर जरूरतमंद परिवारों को समय रहते सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें