बागपत जनपद के सरूरपुरकला गांव में दिवाली की रात दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए होटल कर्मी रवि (25) की सोमवार रात उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद घायल रवि को बड़ौत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर अज्ञात वाहन का पता लगाकर कार्रवाई करने की मांग की है।
घर के बाहर टहलते समय हुआ हादसा
सरूरपुरकला गांव निवासी आशु ने बताया कि उनका मकान दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे के किनारे है। दिवाली की रात पटाखे जलाने के बाद उनका भाई रवि घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में रवि गंभीर रूप से घायल हो गया।