फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी कार्रवाई: मेरठ-दिल्ली हाईवे पर बना ये आलीशान होटल होगा जमींदोज, एमडीएम ने 7 दिन में मांगा जवाब

Sat, 21 Sep 2019 03:01 AM IST
Arun Sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
होटल दोआब विलास - फोटो : अमर उजाला
मेरठ-दिल्ली हाईवे पर बने होटल दोआब विलास को ध्वस्त किया जाएगा। मेरठ प्रशासन ने तेल का खेल उजागर होने के बाद निशाने पर आए तेल माफियाओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इन्हीं माफियों में एक बड़ा नाम है होटल दोआब विलास के मालिक ज्ञानेंद्र चौधरी का। अब प्रशासन ने ज्ञानेंद्र के अवैध रूप से बनाए गए इस होटल को जमींदोज करने के निर्देश दे दिए हैं।

 प्रशासन के मुताबिक एक तो होटल का कुछ हिस्सा नाले पर बना है, दूसरे होटल के अंदर भी नक्शे के विपरीत जमकर अवैध निर्माण किया गया। क्लब का नक्शा पास कराया और बना दिए 32 कमरे। डायनिंग एरिया, बेसमेंट और अन्य निर्माण पर भी नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। एमडीए सचिव प्रवीणा अग्रवाल ने बताया कि होटल मालिक को एमडीएम की ओर से नोटिस दिया गया है। जिसमें सात दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। बताया गया कि यह एमडीए की तरफ से तीसरा नोटिस है। 
विज्ञापन

2 of 5
होटल दोआब विलास - फोटो : अमर उजाला
नेशनल हाईवे 58 पर ज्ञानेंद्र चौधरी ने आलीशान होटल दोआब विलास बनवाया है। नाले पर अतिक्रमण करके होटल के कुछ हिस्से का निर्माण पाया गया था। इस पर गुरूवार को होटल मालिक ज्ञानेंद्र चौधरी और पार्टनर सचिन चौधरी के खिलाफ परतापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शुक्रवार को डीएम अनिल ढींगरा ने एमडीए और एनएचएआई को इस मामले में कार्रवाई का निर्देश दिया। वहीं एमडीए उपाध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय ने सचिव को होटल के अवैध हिस्से को ध्वस्त और सील करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

3 of 5
होटल दोआब विलास - फोटो : अमर उजाला
होटल में है अवैध निर्माण 
एमडीए ने होटल के नक्शे की छानबीन की। एफएआर मानकों का पूर्णता उल्लंघन पाया गया। स्वीकृत क्लब के स्थान पर 32 गेस्ट रूम बना लिए। डायनिंग एरिया के स्थान पर हाईवे किचन रेस्टोरेंट चलता मिला। बेसमेंट जो कि स्टोर हेतु स्वीकृत था, उसके स्थान पर बैंक्वेट हॉल बना लिया। संपूर्ण निर्माण महायोजना जोनिंग रेगुलेशन के अनुसार स्वीकृत नहीं है। वहीं नेशनल हाईवे की ओर से होटल में प्रवेश की अनुमति नहीं ली गई। 

4 of 5
होटल दोआब विलास - फोटो : अमर उजाला
दो बार दे चुके नोटिस
ओपन पार्क स्पेस की जगह स्वीकृत सीमा से ज्यादा निर्माण किया गया है। हम दो बार नोटिस दे चुके थे। तीसरा नोटिस शनिवार को दिया गया। सचिव और जोनल अधिकारी को ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई के लिए कहा है। - राजेश कुमार पांडेय, एमडीए उपाध्यक्ष

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
होटल दोआब विलास - फोटो : अमर उजाला
एनएचएआई ने हटाए होर्डिंग और यूनिपोल 
डीएम के निर्देश पर वेस्टर्न यूपी टोलवे कंपनी की टीम ने परतापुर से लेकर बागपत फ्लाईओवर तक होर्डिंग और यूनिपोल हटाए। एनएचएआई की टीम ने 25-30 होर्डिंग व यूनिपोल जेसीबी से गिरा दिए। दोआब विलास के सामने लगा होटल का होर्डिंग भी गिराया। कार्रवाई में रूट ऑपरेशन मैनेजर बलराम चौधरी, डायरेक्टर पंकज सिंह, मैनेजर राणा प्रताप सिंह, मेंटेनेंस मैनेजर बृजेश सिंह आदि शामिल रहे। राणा प्रताप सिंह का कहना है कि हाईवे से होर्डिंग आदि हटाने का अभियान जारी रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें