फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8नवंबर तक बंद रहेंगे हॉट मिक्स प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ।
विज्ञापन

डीएम अनिल ढींगरा ने बताया कि ईपीसीए (पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण अधिकरण) के अध्यक्ष भूरे लाल ने एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण कम करने के लिए आठ नवंबर तक हॉट मिक्स प्लांट व स्टोन क्रेशर बंद रखने के निर्देश दिये हैं। एनसीआर क्षेत्र के सभी जिलों में शीत ऋतु के दौरान पटाखे जलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। डीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों को इसका सख्ती से पालन कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि प्राप्त निर्देशों के अनुसार, कोयले व अन्य ईंधन का प्रयोग करने वाले उद्योगों, जिन्होंने अभी तक प्राकृतिक गैस या एग्रोरेस्डयू का प्रारंभ नहीं किया है। ऐसे उद्योगों को एनसीआर क्षेत्र में आने वाले जिलों फरीदाबाद, गुरूग्राम, गाजियाबाद, नोएडा, सोनीपत, पानीपत, बहादुरगढ व भिवानी में आठ नवंबर की सुबह तक बंद रखने के निर्देश दिये गये हैं। साथ ही दिल्ली में स्थापित ऐसे उद्योग जिन्होंने अभी तक पीएनजी का प्रयोग शुरू नहीं किया है, को भी आठ नवंबर की सुबह तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने उपाध्यक्ष एमडीए, नगरायुक्त, प्रदूषण विभाग, ट्रैफिक पुलिस, डीआईओएस, सभी एसडीएम, जल निगम आदि विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर निर्देशों का अनुपालन कराने और क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मेरठ को प्रतिदिन आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें