फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Weather: सुबह से चुभन भरी गर्मी, आसमान में बादल... बारिश का इंतजार, अभी राहत की उम्मीद नहीं

Tue, 08 Jul 2025 11:04 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में मंगलवार सुबह से ही चुभन भरी गर्मी और बढ़ती उमस से लोग परेशान हैं। मोदीपुरम में बादल तो हैं लेकिन बारिश नहीं हो रही। मौसम वैज्ञानिकों ने एक-दो दिन में बदलाव की संभावना जताई है।
विज्ञापन
मेरठ में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार बदल रहे मौसम के बीच मेरठ में मंगलवार को सुबह से ही चुभन भरी गर्मी महसूस की गई। आसमान पर बादल मंडराते रहे, लेकिन बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी। उमस इतनी तेज रही कि पसीने छूटते रहे। लोगों को थोड़ी राहत की उम्मीद तो है, लेकिन फिलहाल मौसम जस का तस बना हुआ है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Kanwar Yatra 2025: मेरठ में नया ट्रैफिक प्लान जारी, बदले रूट से दिल्ली-देहरादून जाएंगे वाहन, ये रहेगा डायवर्जन

भारतीय कृषि प्रणव अनुसंधान संस्थान, मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. समीम का कहना है कि बीते कुछ दिनों से जो बारिश हो रही है, वह भी उमस को कम करने में नाकाम रही है। उल्टा उमस और ज्यादा परेशान कर रही है। मंगलवार को भी यही हाल रहा।

 

विज्ञापन

डॉ. समीम के अनुसार, दो-तीन दिनों से लगातार हवा में नमी बढ़ने के कारण उमस का असर बढ़ा है। दिन का तापमान भले एक-दो डिग्री कम हुआ हो, लेकिन लोगों को इससे कोई राहत महसूस नहीं हुई। उन्होंने बताया कि आज और कल हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन इसके बाद भी उमस से राहत मिलने की उम्मीद कम है। फिलहाल मौसम में बड़ा बदलाव एक-दो दिन तक नहीं दिख रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें