भारतीय कृषि प्रणव अनुसंधान संस्थान, मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. समीम का कहना है कि बीते कुछ दिनों से जो बारिश हो रही है, वह भी उमस को कम करने में नाकाम रही है। उल्टा उमस और ज्यादा परेशान कर रही है। मंगलवार को भी यही हाल रहा।
डॉ. समीम के अनुसार, दो-तीन दिनों से लगातार हवा में नमी बढ़ने के कारण उमस का असर बढ़ा है। दिन का तापमान भले एक-दो डिग्री कम हुआ हो, लेकिन लोगों को इससे कोई राहत महसूस नहीं हुई। उन्होंने बताया कि आज और कल हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन इसके बाद भी उमस से राहत मिलने की उम्मीद कम है। फिलहाल मौसम में बड़ा बदलाव एक-दो दिन तक नहीं दिख रहा।