फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल ने तीन मरीजों को रात में बाहर निकाला, स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू की

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल ने तीन मरीजों को रात में बाहर निकाला, स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू की
विज्ञापन

सरधना। सरधना में दो अस्पताल संचालकों के बीच सही तालमेल न होने के कारण बुखार पीड़ित मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। भारतीय जैन मिलन अस्पताल के संचालक ने बुखार पीड़ित तीन मरीजों को रात के समय अस्पताल से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद हिमालय अस्पताल के संचालक ने मरीजों के घर एंबुलेंस भेजकर उनका उपचार कराया।
मोहल्ला गंज बाजार में मनोहर लाल व उसके परिवार की तीन महिलाओं समेत चार लोगों को बुखार की शिकायत होने पर बुधवार को भारतीय जैन मिलन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उपचार शुरू हुआ, लेकिन कोविड जांच रिपोर्ट नहीं होने पर रात में उन्हें बिना स्वस्थ हुए ही अस्पताल संचालक ने बाहर निकाल दिया। जिसके बाद हिमालय अस्पताल के संचालक ने मोहल्ला गंज बाजार में मनोहर लाल के घर एंबुलेंस भेजकर उनका उपचार शुरू कराया। मरीजों के स्वस्थ हुए बिना अस्पताल से बाहर निकाले जाने का मामला स्वास्थ्य विभाग तक पहुंचा, जिस पर स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हिमालय हॉपिस्टल ने मरीज भर्ती करने की जगह नहीं होने पर कुछ मरीज उनके यहां भर्ती कराए थे। लेकिन वह कोविड जांच रिपोर्ट नहीं दिखा सके। चिकित्सक भेजकर जांच कराई तो हिमालय हॉस्पिटल में मरीजों को भर्ती करने के लिए जगह खाली थी। -डॉ. जितेंद्र वीर चिकारा, संचालक, जैन मिलन हॉस्पिटल
मरीज भर्ती करने के लिए अस्पताल में जगह नहीं थी। मरीज मेरे परिचित थे। उन्हें जैन मिलन में भर्ती कराया गया। रात में कोरोना की जांच नहीं कराई जा सकी। दिन में सेंपलिंग कराई जाती, लेकिन मरीजों को रात में ही जैन मिलन अस्पताल से निकाल दिया गया। -डॉ. ओमकार पुंडीर, संचालक, हिमालय हॉस्पिटल
विज्ञापन

मरीज को अस्पताल से निकालना गंभीर मामला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर जांच कराई जा रही है। अस्पताल द्वारा इस तरह के मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया जाता है। जिन मरीजों को अस्पताल से निकाला गया, उनमें एक परिवार के मुखिया व एक बच्चे की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। - डॉ. राजेश कुुमार, प्रभारी, सीएचसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें