फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आरवीसी सेंटर में घोड़ों और श्वानों ने किया योग

विज्ञापन
विज्ञापन
योग दिवस पर मानव एवं पशुओं के बीच सामंजस्य एवं विश्वास का अनूठा प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। छावनी स्थित आरवीसी सेंटर एवं कॉलेज में रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैन्य कार्मिकों, उनके परिवारों, 25 घोड़ों व 30 श्वानों ने भी योग में भाग लिया। पशुओं एवं उनके संचालकों (हैंडलर्स) ने अद्वितीय सामंजस्य एवं विश्वास का प्रदर्शन करते हुए घोड़ों की पीठ पर योगाभ्यास किया गया। श्वानों ने अपने संचालकों द्वारा किए गए विभिन्न योगासनों का अनुकरण किया।
इस अनूठे प्रदर्शन ने सैन्य पशुओं एवं उनके संचालकों के बीच उत्कृष्ट प्रशिक्षण, परस्पर विश्वास को प्रदर्शित किया गया। इससे पहले एक मई से 19 जून तक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत योग विषयक व्याख्यान, संगोष्ठियां, शैक्षणिक सामग्री का वितरण, योग प्रदर्शन, चित्रकला एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिससे योग एवं स्वस्थ जीवनशैली के लाभों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके। समापन समारोह में आरवीसी सेंटर के कमांडेंट मेजर जनरल लक्ष्मीकांत मदरेवार और आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. वैशाली मदरेवार ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब्दुल हमीद सैनिक इंस्टीट्यूट में पश्चिमी यूपी सब एरिया की ओर से योग कार्यक्रम आयोजित हुआ। जीओसी मेजर जनरल सुमित राणा की उपस्थिति में 300 सैन्य अधिकारियों और उनके परिजनों ने योग किया। इस दौरान योग के महत्व को बताया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें