फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: क्रॉस कंट्री में घुड़सवार वी दहिया ने बनाई बढ़त

विज्ञापन
विज्ञापन
-आरवीसी सेंटर में चल रही राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज मेरठ छावनी में चल रही भारतीय घुड़सवारी संघ की राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता में मंगलवार को क्रॉस कंट्री स्पर्धा हुई। इस स्पर्धा में 31 घुड़सवारों ने भाग लिया। स्पर्धा में सबसे कम 33.9 पैनल्टी लेकर इस्टर्न कमांड के घुड़सवार मेजर वी दहिया ने अपने घोड़े लेट्स काप्री के साथ बढ़त बनाई। 34.4 पैनल्टी के साथ स्टेलियन राइडिंग क्लब के घुड़सवार अभिषेक सिंह ने बढ़त बनाई।
विज्ञापन

इसी तरह से 34.6 पैनल्टी लेकर आरटीएस एंड डी के घुड़सवार प्रदीप कुमार ने अपने घोड़े वरदान के साथ बढ़त ली। जबकि 34.7 पैनल्टी लेकर पीबीजी के घुड़सवार मनदीप सिंह अपने घोड़े वाजरा के साथ बढ़त पर है। 35.5 पैनल्टी लेकर एएससी के घुड़सवार मेजर संदीप ने अपने घोड़े रतन के साथ बढ़त बनाई। 35.6 पैनल्टी के साथ आरवीसी सेंटर के घुड़सवार केदारनाथ अपने घोड़े अमेजिंग के साथ बढ़त पर हैं। वहीं, 35.8 पैनल्टी लेकर आरवीसी सेंटर के घुड़सवार प्रवीण कुमार ने घोड़े अंश के साथ बढ़त बनाई। बुधवार को प्रतियोगिता का समापन होगा। इसमें पुरस्कार भी वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें