फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नए बिजली सबस्टेशन और जर्जर विद्युत व्यवस्था में सुधार की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
- ऊर्जा मंत्री ने नगर पंचायत अध्यक्ष के पत्रों को आवश्यक कार्रवाई के लिए उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन को भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। नगर पंचायत द्वारा कस्बे में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर करने की दिशा में तीन महीने से प्रयास चल रहा है। नगर में नया 33/11 केवी विद्युत सबस्टेशन स्थापित कराने और जर्जर विद्युत खंभों व तारों को बदलने के साथ पुराने ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने का मामला शासन स्तर तक पहुंच गया है। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा खटीक के पत्रों को आवश्यक कार्रवाई के लिए उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष को भेज दिया है।
नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा खटीक ने 27 मई 2026 को ऊर्जा मंत्री को पत्र भेजकर हस्तिनापुर में विद्युत आपूर्ति की समस्या को देखते हुए नया 33/11 केवी सबस्टेशन स्थापित कराने की मांग की थी। ऊर्जा मंत्री ने पत्र जारी कर बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष का पत्र आवश्यक कार्रवाई के लिए यूपी पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, 27 मई को ही भेजे गए दूसरे पत्र में नगर पंचायत क्षेत्र में जर्जर हो चुके लोहे के खंभों और विद्युत तारों को बदलवाने तथा पुराने विद्युत ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने की मांग की गई थी। इस संबंध में ऊर्जा मंत्री ने पत्र जारी कर संबंधित मांग को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष को भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें