फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विजेता क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का सम्मान

Fri, 11 Sep 2026 06:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
मोदीपुरम- सेंट मार्क्स स्कूल में विजेता क्रिकेट टीम का किया गया स्वागत।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। सेंट मार्क्स स्कूल के प्रांगण में तीसरी इंटर स्कूल वर्ल्ड ऑफ स्पोर्ट्स टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप-2026 की विजेता टीम के खिलाड़ियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या आशालता जोएल ने खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी तरह मेहनत कर विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य कोच सागर कश्यप ने टीम की सफलता का श्रेय खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और नियमित अभ्यास को दिया। टीम मैनेजर आस्था और रोहन समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी। समारोह के दौरान खिलाड़ियों के सम्मान में तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें