फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में झूठी शान की खातिर फिर मौत की भेंट चढ़ी बेटी, सगे भाई ने बेरहमी से ली बहन की जान

Sat, 29 Feb 2020 01:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर में दिन निकलते ही युवक ने अपनी सगी बहन की गला रेत कर हत्या कर दी। युवती के अवैध संबंधों के शक में वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी को गिरफ्तार करते हुए हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नगमा (22) पुत्री उमर फारूक  शनिवार सुबह नौ बजे वह ग्राम प्रधान के घर से लौट रही थी। पीर वाला मोहल्ला में गांव के बाहर ही भाई ने चाकू से उसके शरीर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। अत्यधिक खून बहने से नगमा की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन

पुलिस के आने तक हत्यारोपी हाथ में चाकू लेकर घटनास्थल पर ही खड़ा रहा। गांव के कुछ लोगों ने नगमा को बचाने का प्रयास किया तो हत्यारोपी ने उनको भी जान से मार डालने की धमकी दी। सूचना के बाद पुलिस गांव में पहुंची और घटनास्थल से ही हत्यारोपी वसीम को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि नगमा की शादी 3 साल पहले गाजियाबाद क्षेत्र से हुई थी। लेकिन गांव के एक युवक से अवैध संबंधों के चलते वह पति को तलाक देकर मायके वापस आ गई। इसके चलते परिवार वालों की लगातार बेइज्जती हो रही थी। वह उसे समझा चुके थे। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है।

एसपी सिटी डॉ अखिलेश नारायण सिंह का कहना है आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की पूछताछ और जांच पड़ताल में सामने आया कि युवती के गांव के एक युवक से संबंध थे। परिजन इस बात का विरोध करते थे, इसी के चलते युवती की हत्या की गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें