फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मानदेय अटका, ई-केवाईसी समस्या पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
जिला कार्यक्रम अधिकारी को ज्ञापन देती आंगनवाड़ी कार्यकर्ता स्रोत स्वयं
विज्ञापन
हस्तिनापुर। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ (उप्र) की जिलाध्यक्ष संतोष परमार के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पोषण ट्रैकर में आ रही तकनीकी समस्या और लंबित मानदेय को लेकर जिला कार्यक्रम अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में उन्होंने बताया कि कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का फेस कैप्चर ई-केवाईसी मोबाइल पर सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है, लेकिन पोषण ट्रैकर पर इसकी पुष्टि नहीं दिख रही है। इसके चलते वर्ष 2024-25 का मानदेय बाधित हो गया है, जिससे कार्यकर्ताओं को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने मांग की कि संबंधित तकनीकी समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाए। साथ ही कुछ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का मानदेय कई वर्षों से लंबित है, जिसका भुगतान भी अब तक नहीं हो सका है। जिलाध्यक्ष संतोष परमार ने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो संगठन को आगे की कार्रवाई के लिए बाध्य होना पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन से संवेदनशीलता के साथ मामले को लेकर त्वरित कदम उठाने की अपील की। इस दौरान बबली, सुमन, कविता सरोज, कविता, प्रियंका, रेखा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें