नरहेडा में आयोजित भाकियू धनसिंह कोतवाल की बैठक में शामिल पदाधिकारी
भाकियू की बैठक में जमीन के मुआवजे को लेकर हुई बैठक
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन धनसिंह कोतवाल की बैठक सोमवार को नरहाड़ा गांव स्थित बीएल फार्म हाउस में हुई। इसमें यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुर्जर ने आवास विकास अधिकारियों से किसानों की जमीन के मामले में धारा 28 जल्द हटाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द सभी गांव के किसानों को मुआवजा दिया जाए नहीं तो आवास विकास के दफ्तर को घेरा जाएगा। उन्होंने नरहाडा, सलेमपुर, जाहिदपुर, चंदसारा, ततीना, जुर्रानपुर, बाजौट के गांव के लोगों के साथ बैठक की और उनकी समस्याओं का निस्तारण कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर तय समय पर समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो आवास विकास कार्यालय को घेरा जाएगा। इसे लेकर मंगलवार को भी आवास विकास अधिकारियों के साथ वार्ता की जाएगी और बात न बनने पर धरना दिया जा एगा। इस मौके पर कपिल, रवि, राशि, उमेश, यतेंद्र, अनवर, सतपाल आदि मौजूद रहे।