फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हनी क्रिकेट एकेडमी ने दो विकेट से मैच जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में मंगलवार को हनी क्रिकेट एकेडमी और एएस क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। मैच में हनी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने दो विकेट से जीत प्राप्त की।
विज्ञापन

एएस क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 29 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। इसमें विशेष ने 68, मनी ने 28 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में दीपक सिद्धू ने चार, शुभ और कार्तिक ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हनी क्रिकेट एकेडमी ने 34.1 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए और दो विकेट से मैच जीता। इसमें आकाश ने 63, उज्ज्वल ने 34 रन बनाए। गेंदबाजी में मनी ने 4, देवा ने 2 विकेट लिए। दीपक सिद्धू को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें