मेरठ। गढ़ रोड भटीपुरा स्थित हनी क्रिकेट मैदान में चल रहे हनी क्रिकेट कप प्रतियोगिता में बुधवार को हनी क्रिकेट एकेडमी और एसएससी एकेडमी देहरादून के बीच मैच हुआ। इसमें हनी क्रिकेट एकेडमी में तीन विकेट से मैच जीता।
एसएससी एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 45 ओवर में 10 विकेट खोकर 131 रन बनाए। नैतिक ने 42 रन व अनिकेट ने 34 रन बनाए। गेंदबाजी में हनी क्रिकेट एकेडमी की ओर से अर्णव सिद्धू ने 4 विकेट विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हनी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 29.5 ओवर में 7 विकेट पर 132 रन बनाकर तीन विकेट से जीत हासिल की। टीम की ओर से वासु ने 32 रन, अजहर ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में एसएससी एकेडमी देहरादून की ओर से गुंजन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए।कोच दीपक सिद्धू ने बताया कि प्लेयर ऑफ द मैच अर्णव सिद्धू और फाइटर ऑफ द मैच गुंजन को चुना गया। इस मौके पर हनी काजला, पारस, करण, सनी, कपिल आदि रहे।